भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी से

399
Women and Child Development Minister Maneka Gandhi

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्त्व में आज चंडीगढ़ के यू टी गेस्ट हाउस में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी से भेंट की और उनके समक्ष चंडीगढ़ के विभिन्न विषयों पर बातचीत की|
केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी ने आये हुए प्रतिनिधिमंडल के साथ चंडीगढ़ के विभिन्न विषयों पर चर्चा की | प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने शहर की महिलायों व् बच्चों की समस्याओं से जुड़े विषयों से मेनका गाँधी को अवगत कराया | इस अवसर पर शहर के पर्यावरण को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई | शहर की खूबसूरती को और अधिक चार चाँद लगाने के लिए भी विचार विमर्श हुआ. केंद्रीय मंत्री ने शहर की सुन्दरता को लेकर प्रतिनिधिमंडल को शहर में और अधिक यहाँ पर फलने फूलने वाले पेड़ पौधों को लगाने की बात की | उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को सुझाव भी दिया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता यदि अपने अपने हिस्से के वर्ष में कम से कम 7 पेड़ों को लगायें तो अगले 2-3 वर्षों में चंडीगढ़ में और अधिक हरियाली दिखाई पड़ेगी | उनके इस परामर्श पर संजय टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा प्रति वर्ष बरसात के दिनों में बूथ स्तर तक इस अभियान को पहले से ही चलाया जा रहा है | चंडीगढ़ भाजपा के इस प्रयास पर मेनका गांधी ने सभी शहरवासियों को बधाई प्रदान की | उन्होंने कहा कि यदि चंडीगढ़ की मिटटी से जुड़े हुए पौधे जैसे कि नीम, आम, सिम्बल, टेसू, इमली, कैसिया, जवनिका, अमलतास, लीची, आडू, कमरख आदि पौधों को लगाया जाये तो यह पौधे आने वाले समय में फल के साथ साथ पर्यावरण को भी संतुलित रखने में मील का पत्थर साबित होंगे | उन्होंने आगे कहा कि मात्र पौधे लगा देने से काम नहीं चलने वाला, जब तक ये पौधे बड़े न हो जाएँ तब तक इन पौधों की देखभाल कि जिम्मेदारी भी उन्ही लोगों को लेनी होगी जो इनको लगायेंगे तभी जाकर यह अभियान सफल होगा | उन्होंने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाये गए विभिन्न विषयों पर गंभीरता दिखाते हुए जल्द से जल्द उनके निवारण की बात कही |