हरियाणा में छात्र संघ चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी को लेकर आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों व महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे 17 अक्तूबर को राज्य के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में होने वाले छात्र संघ चुनाव के दौरान पूरी सावधानी बरतें और सुरक्षा के आवश्यक प्रबन्ध करवाना सुनिश्चित करें।
छात्र संघ चुनाव की खास बातें-
1. नामाकंन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर को शुरु होगी।
2. 13 अक्टूबर को नामांकन वापस निकलवा सकेंगे।
3. 17 अक्टूबर को छात्र संघ के चुनाव होंगे।
4. राजकीय विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध 293 महाविद्यालयों में चुनाव होंगे।
5. इस चुनाव में 4 लाख 49 हजार 856 विद्यार्थी भागीदारी करेंगे।
6. सीआर पद का चुनाव लडऩे के इच्छुक विद्यार्थी अपने कॉलेज-महाविद्यालय में ही नामांकन करेंगे।
7. 3 वर्ष से अधिक समय से चल रहे सभी महाविद्यालयों-विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव करवाए जाएंगे
8. बीएड कॉलेजों में इस बार चुनाव नहीं करवाए जाएंगे।
9. 12 अक्टूबर के बाद शिक्षण संस्थानों में नेताओं, मंत्रियों की इंट्री नहीं होगी।
10. शिक्षण संस्थानों के मुख्यद्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।
11. पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाए।
12. छात्र संघ चुनाव के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रुम स्थापित किया गया।










