चार महीने दो बहनों को बंधक बनाकर करते रहे दुष्कर्म

452
Photo for representation only.

यमुनानगर के पास एक गांव से दो बहने लापता हो गई थी और अब पुलिस ने उनका पता लगा लिया है और मामले में सामने आया है कि दोनों बहनों को बंधक बनाकर लगातार चार महीनों से चाकू की नोक पर उनके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था।

लड़कियों के पिता ने दोनों लड़कों पर उनकी बेटियों को बहला- फुसलाकर ले जाने का भी आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लड़कियों ने एक तीसरे युवक पर भी रेप की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं, फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों को कैथल के चीका के डेरा बाघसिंह में रखा गया था। बता दें कि दोनों बहने 17 जून को फोन ठीक कराने का कहकर घर से निकली थी और लापता हो गई थी। एक लड़की 16 साल की, तो दूसरी 14 साल की है। जिसके बाद दोनों के पिता ने कैथल के गांव बिछिया के सोनू उर्फ सोहन व यूपी के कस्बे नानौता निवासी संदीप कुमार पर बहला- फुसलाकर ले जाने के आरोप लगाए थे।

मामले में यह भी सामने आया है कि सोनू का लड़कियों के घर में आना- जाना था। उसका मामा वहीं पर ही रहता है। वारदात वाले दिन सोनू ने लड़कियों को फोन करके बुलया और अपने साथ ले गया। इसके बाद सोनू दोनों ही लड़कियों को अपने साथ चीका में डेरा बाघ ले गया। इसी दौरान वह अनाज मंडी में मजदूरी करता रहा और एक काका नामक युवक से दोस्ती हो गई। फिर दोनों ने मिलकर दोनों बहनों से दुष्कर्म किया।

सोनू दोनों लड़कियों को इस दौरान अलग- अलग जगह ले जाता रहा और एक साहिल नाम के युवक ने भी लड़कियों से दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन अब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।