कर्नाटक में जीत, चंडीगढ़ में जश्न, टंडन व खेर ने एक दूसरे को खिलाये लड्डू भाजपा कार्यकर्तायों ने मनाया जीत का जश्न

365

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विजई होने पर इसकी खुशी चंडीगढ़ में भी महसूस की गई और चंडीगढ़ के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मिठाइयां बांटकर और एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर यह खुशी मनाई गई । इस अवसर पर चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर तथा भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रमुख संजय टंडन मौजूद थे।किरण खेर ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के हर व्यक्ति के भले के लिए कार्य करते हैं इसलिए उनको पसंद किया जाता है उनकी नीतियों के कारण ही भारतीय जनता पार्टी कर्नाटका में विजई हुई है हालांकि उनके द्वारा उठाए कुछ कदम पहले लोगों को गलत लगते हैं पर बाद में उनको समझ में बात आ जाती है आने वाले लोकसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम ही लहराएगा। किरण खेर ने कहा के जातिवाद करने वाले तत्वों को लोगों ने नकारा है और भारतीय जनता पार्टी को अपनाया है।
वही भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रमुख संजय टंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा के उनकी नीतियों के कारण ही देश के ज्यादातर हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी का राज्य है। उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।