पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स में गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर निधन हो जाने के बाद से पूरे देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। वाजपेयी का प्रार्थिव शरीर उनके निवास पर ले जाया गया है। सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। अमेरिका और चीन ने उनके निधन पर शोक जताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाजपेयी के निधन की समाचार मिलने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी एम्स पहुंच गए थे। वहीं भाजपा के झंडे को पार्टी मुख्यालय में आधा झुका दिया गया है। सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है।
अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके कृष्णा मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर ले जाया गया , रातभर उनके पार्थिव शरीर को आवास पर ही रखा जाएगा। वाजपेयी के पार्थिव शरीर को शुक्रवार सुबह नौ बजे भाजपा मुख्यालय लेकर आने का कार्यक्रम रहेगा। यहां उनका पार्थिव शरीर आमजन के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। वाजपेयी की अंतिम यात्रा भाजपा कार्यालय से स्मृति स्थल को लेकर जाने का कार्यक्रम है।
आपको बताते जाए कि दो महीने पहले अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। यूरिन में इन्फेक्शन के चलते 11 जून को उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारत और देश की अलग-अलग पार्टियों के नेता और अनेक गणमान्य हस्तियां उनका हालचाल जानने के लिए लगातार पहुंची थी।