चण्डीगढ़ युवा कांग्रेस सेक्टर 48-49 चौक पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करके विरोध जताया

368

कर्नाटक में जिस तरह से भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और राज्यपाल ने 15 दिन का समय सदन में बहुमत साबित करने के लिए येदियुरप्पा को दिया है, उसके विरोध में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज देर शाम को सेक्टर 48-49 चौक पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने संविधान का एनकाउंटर किया है, इसके लिए उसने कर्नाटक के राज्यपाल का सहारा लिया है।

युवा कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई वााला भाजपा में अपने मास्टर के इशारे पर काम कर रहे हैं, वह अपने संवैधानिक पद की गरिमा को भूल चुके हैं।भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जिसे हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे। कर्नाटक के राज्यपाल के फैसले की आलोचना करते हुए प्रदेश प्रधान बिंदु ठाकुर ने कहा कि हम इस फैसले की निंदा करते हैं,