मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हिसार रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

370

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार में रोड शो किया। इस कार्यक्रम में मुख्य मंत्री की एक झलक पाने के लिए जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। जश्न ए विकास यात्रा के करीब चार किलोमीटर के रोड शो में हिसार के लोगों ने मुख्यमंत्री का दिल खोलकर स्वागत किया। सीएम ने सभी का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री की सादगी को देखकर हर कोई उनका कायल हो गया। रोड शो का लंबा काफिला और इसमें शहरवासियों की भीड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। रोड शो में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु,व् अन्य नेता गण भी उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबसे पहले देवी भवन मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं व उमड़ी भीड़ ने मुख्यमंत्री का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया। यहां से शुरू हुआ विकास यात्रा का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा। रास्ते में चारों और से मुख्यमंत्री पर फूलों की बारिश हो रही थी। हर कोई मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं से हाथ मिलाने के लिए लालायित नजर आया । सुरक्षा में लगे जवानों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रोड शो के दौरान हर कदम मिल रहे लोगों के इस स्नेहमयी आदर सम्मान से मुख्यमंत्री बेहद खुश नजर आए, इसके बाद काफिला मंडी चौक होते हुए परिजात चौक पहुंचा, जहां पर भारी संख्या में लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए इंतजार में खड़े थे। मुख्यमंत्री का काफिला यहां से लाहोरिया गली, गुरूद्वारा, तलाकी गेट होते हुए राजगुरू मार्केट पहुंचा। यहां पर दुकानदारों व भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं व जयकारों के साथ अभिनंदन किया। व्यापारियों ने भी समूह बनाकर जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गुरुद्वारा चौक पर सिंह सभा ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की।