सेक्टर एक जिला सचिवालय में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया तहसीलदार पंचकूला के माध्यम से डीसी को एक ज्ञापन सोपा गया और ज्ञापन मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के नाम दिया गया इसमें हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन द्वारा 21 मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा जिसमें समान काम समान वेतन ,वेतन बढ़ोतरी ,कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल वर्मा ने बताया कि हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के समय में कौशल रोजगार में लगे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक सर्विस देने का वादा किया था और उल्टा सिंचाई विभाग से 2000 कर्मचारियों को निकालने का काम किया गया है जो कौशल में 10-12 सालों से कम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उपायुक्त पंचकूला के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के नाम विज्ञापन सोपा गया है जिसमें 21 सूत्र मांगों को रखा गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सभी जिलों में उनकी यूनियन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि आज पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि समान काम समान वेतन दिया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और 58 साल तक सर्विस बढ़ाई जाए इसके अलावा कुल 21 मांगों को लेकर आज एक ज्ञापन उपायुक्त पंचकूला के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम सोपा गया है उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की है तो आने वाले समय में प्रदेश नेतृत्व के आदेशों पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कौशल के तहत लगे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और जब सुरक्षा की गारंटी दी जाए इसके अलावा 21 मांगों को लेकर एक ज्ञापन आज मुख्यमंत्री के नाम सोपा गया।