चंडीगढ़ में भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर भव्य समारोह

7

भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक दिन पर भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष श्री जितेंद्र पाल मल्होत्रा जी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं दीं और पार्टी की विचारधारा, समर्पण और संगठनात्मक शक्ति पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने अपने संबोधन में भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा व विकास की भावना पहुंचाएं।

भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा और राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और पार्टी की जड़ें जनता के बीच ही मजबूती पाती हैं।

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ की ओर से समाज सेवा की परंपरा को निभाते हुए विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह लंगर सेवा भाजपा के “सेवा ही संगठन” संकल्प का जीवंत उदाहरण रही।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती और भाजपा को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। चंडीगढ़ भाजपा आने वाले समय में भी जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को हर स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगी।